धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस दिन का बेहद ही महत्व होता है और धनतेरस पर अगर आप कुछ उपाय कर लें तो आपकी किस्मत खुल सकती है। इसके साथ ही सालभर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसी के साथ पांचदिवसीय दिवाली के त्यौहार की शुरूआत हो जाएगी। बात करें धनतेरस पर सोना-चांदी और अन्य सामान खरीदने के सबसे उत्तम महूर्त की तो इस बार तीन अच्छे मुहूर्त हैं।
सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर 10 बजकर 33 मिनट, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है।
धनतेरस पर जरूर करें ये उपाय
धनतेरस के दिन तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपको आरोग्य और धन दोनों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही धनतेरस जिसे कि धन त्रयोदशी भी कहा जाता है इस दिन धन स्थान या फिर कहें तिजोरी में गोमती चक्र रखें, इससे स्थिर धन का योग बनेगा। इस दिन यम का दीपक दान करने का महत्व है। अगर आप धनतेरस पर यम दीपदान करते हैं तो आपको मृत्यु भय और रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।
इन उपायों से खुल जाएगी आपकी किस्मत
धनतेरस वाले दिन श्री सूक्त और कुबेर स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस पर ये उपाय को करने से पूरे साल भर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इसके साथ ही अगर आप अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय आपको जरूर करने चाहिए। इस दिन नमक मिश्रित पानी से घर में पोछा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।