देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं IAS आशीष कुमार श्रीवास्तव से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी भी वापस ले ली गई है।
रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक आयुक्त उद्योग, उत्तराखंड मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तथा आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी ले ली गई है।
वहीं रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित मीणा को महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड तथा मुख्य कार्यवाहक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। सी रवि शंकर को अपर सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पीसीएस जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नजूल उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।