गुजरात प्लेन क्रैश की चपेट में इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल, 20 की मौत की आंशका

0

गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया है। इसकी चपेट में इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल आया है। खबर है कि इसी हॉस्टल की दीवार से प्लेन टकराया। अब तक 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशका जताई जा रही है। ऐसे में पीएम मोदी भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए है।

बता दें कि अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। जिसमें करीब 242 लोग सवार थे। ये फ्लाइट लंदन जा रही ती। बताया जा रहा है कि जहां ये प्लेन गिरा वहीं आसपास मेडिकल कॉलेज हास्टल का मेस है।

एयर इंडिया का विमान जिस बिल्डिंग पर गिरा वो इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। जानकारी के मुताबिक यहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। विमान का हिस्सा हॉस्टल मेस के ऊपर गिरा। जिसमें करीब 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशका जताई जा रही है।

अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के बाद पीएम मोदी गुजरात के लिए रवाना हो गए है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।

शुरुआती जानकारी से पता चल रहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ये हादसा हुआ है। प्लेन लंदन के लिए रवाना हो रहा था। टेकऑफ करते समय ये हादसा हुआ। आस-पास की इमारत या दीवार से टकराने की वजह से ये प्लेन क्रैश हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here