Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने अचानक छोड़ा पद, पीएम को भेजा इस्तीफा

0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है।बताया जा रहा है कि यह फैसला देशभर में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा पेपर लीक विवाद (खासतौर पर NEET) के बाद लिया गया।बताते चलें कि इस खबर के बाद जंतर-मंतर पर खुशी की लहर है। प्रदर्शनकारियों धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न मना रहे हैं।

जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम वो कुछ नहीं मानेंगे। जिसके चलते आज यानी 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुध पोस्ट में लेटर जारी कर दी है।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने भी पार्टी की तरफ से पोस्ट जारी कर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “कॉकरोच की जीत हुई।” बता दें कि बीते 36 दिनों से जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

बताते चलें कि बीते दिन शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने NEET पेपर लीक मामले में 47 अफसर बर्खास्त किए गए। अधिकारियों जो बर्खास्त किए गए उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की भी बात कही गई। अधिकारियों की माने तो जल्द ही NTA में सुधार के लिए एक्शन लिए जाएंगे।