उत्तराखंड का एक और जवान शहीद, 9 दिन पहले घर से लौटे था ड्यूटी पर..!

0
511
Listen to this article

लालकुआं: उत्तराखंड हमेशा से ही वीर जवानों की भूमि रही है। वही उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। बता दें कि जवान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू का रहने वाला था। शहादत की खबर सुनकर जवान के परिवार में कोहराम मच गया है। साथ ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:अच्छी खबर: उत्तराखंड पुलिस में 1521 पदों होगी सीधी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार जवान 17 कुमाऊं रेजीमेंट यूनिट में तैनात था। कुमाऊं रेजीमेंट का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि सैनिक लेह में तैनात था और वैकल्पिक तौर पर दिल्ली में उसकी तैनाती थी। मोटाहल्दू के जगन्नाथपुरम निवासी सैनिक 28 वर्षीय भास्कर शर्मा 17 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे, वर्तमान में उनकी रेजिमेंट लेह में थी। लेकिन भास्कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिल्ली में तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार जवान की शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ और साथी सैनिक भास्कर को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहादत की खबर से जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सैनिक के पार्थिव शरीर का इंतजार है।

जानकारी मिली है कि 28 साल के जवान की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। जवान अपने पीछे पत्नी, छोटी सी 1 साल की बच्ची और अपना पूरा परिवार छोड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार 9 दिन पहले ही सैनिक अपने घर को ड्यूटी लौटा था। लेकिन किसे पता था कि 9 दिन बाद उनकी शहादत की खबर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here