हाई-प्रोफाइल अंकिता भंडारी केस में एक्शन तेज, सुरेश राठौर गिरफ्तार

0

देहरादून: देहरादून पुलिस ने ऑडियो प्रकरण मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें सुरेश राठौर की गिरफ्तारी उस मुकदमे में हुई है जो अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगाए गए आरोपों को लेकर डालनवाला थाने में दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है दून पुलिस लंबे समय से राठौर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। बीती रात मौका मिलते ही पुलिस ने पूर्व विधायक को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से उठा लिया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

बताते चलें उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर सुरेश राठौर के साथ बातचीत का ऑडियो जारी किया था। जिसमें वे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर को बड़ी राहत दी थी। उनके खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो को कोर्ट ने रद्द कर दिया था। बाकी के दो मुकदमे कोर्ट ने बरकरार रखे। बताया जा रहा है उन्हीं में से एक मामले में रविवार को पूर्व विधायक को अरेस्ट किया है।