Viral Video: केदारनाथ में वीडियो बना रहा था पर्यटक, पहले पड़े थप्पड़ पड़े, फिर पड़ी लात..

0

रुद्रप्रयाग: शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में केदारनाथ हेलीपैड पर उड़ान भरने को तैयार हेलीकाप्टर के आगे एक युवक सेल्फी लेते दिख रहा है। हेलीपैड पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने यदि युवक को वहां से नहीं हटाया होता तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी।

आपको विडियो में यात्री हेलीपैड पर सेल्फी लेता नजर आ रहा है। यात्री पर सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने पहले तो यात्री को जोर का थप्पड़ मारा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लात मारकर उसे भगाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Video source: social media