Breaking News: उत्तराखंड शासन में अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

0

देहरादून: उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है। शासन स्तर पर कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया गया है।

सीनियर IAS अधिकारी अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को यूपीसीएल और यूजीवीएनल और पिटकुल के अध्यक्ष की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राधा रतूड़ी से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्मिक एवं सतर्कता विभाग हटाया गया है।

ये भी पढ़ें:धामी कैबिनेट बैठक हुई खत्म, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

वही IAS अरविंद सिंह ह्यांकी से कुमाऊं मंडल आयुक्त की जिम्मेदारी हटा दी गई है,उन्हें कार्मिक सचिव एवं सतर्कता स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।