भीषण हादसा: नींद की झपकी ने ले ली पति-पत्नी और चार बच्चों की जान…

0

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्‍कर इतनी भीषण थी की गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। वहीं गाड़ी में सवार पति-पत्नी और चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना कार चालक को झपकी आने से हुई। बताया गया कि कार में सवार परिवार नैनीताल से अपने घर देवरिया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक कार श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक से कार टकरा गई। हादसा शन‍िवार भोर 2.30 का बताया जा रहा है। हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि कार में मिले आधार कार्ड पर सोनू साहू ग्राम वनकुल थाना श्रीरामपुर ज‍िला देवरिया लिखा है। इसी आधार पर परिवारजन को सूचना दी गई है। स्वजन के पहुंचने पर ही मृतकों के नाम व अन्य डिटेल मिले सकेगी।