चंपावत के लापता SDM चन्याल की मिली लोकेशन, पुलिस ने ली राहत की सांस

0
231
Listen to this article

चंपावत: एसडीएम चंपावत सदर अनिल चन्याल का पता आखिरकाल चल गया। उनकी लोकेशन शिमला में ट्रेस हुई है। जिसके बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी से उनकी बात हो गई है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शिमला आने की बात कही है।

बता दें कि एसडीएम अनिल चन्याल ने कुछ दिनों पहले तत्काल 15 दिन की छुट्टी मांगी थी। मगर मॉनसीन सीजन के कारण उन्हें छुट्टी नहीं दी गई थी। जिसके बाद वह पिछले दो दिनों से लापता हो गए थे। उनके आवास व दफ्तर दोनों जगह ताला लटका हुआ था। जबकि फोन भी बंद था।

ऐसे में किसी को उनके बारे में जानकारी नहीं होने से मामला गंभीरता से लिया जा रहा था। पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के बाद टीमों को खोजबीन के लिए लगा दिया गया था। मगर अब उनका पता लग गया है। डीएम भंडारी को उन्होंने बताया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए आकस्मिक स्वास्थ्य लाभ के लिए वह चले गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here