उत्तराखंड में लोकतंत्र का महापर्व शुरू…CM धामी ने परिवार संग डाला वोट

0
244

खटीमा: जिस लोकतंत्र के महापर्व का इंतजार जनता से लेकर तमाम पार्टियां और प्रत्याशी कर रहे थे, वह अब आ गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह 8:00 बजे से ही लोग घरों से निकलकर मतदान करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: पिता की मौत, क्रिया कर्म से उठकर वोट डालने पहुंचा बेटा

इस दौरान महिला, पुरुष, युवा व बुजुर्ग भारी संख्या में अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वोट कर रहे हैं। कई लोग अपने परिवारों के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सुबह-सुबह ही अपना वोट डाल दिया है। सीएम धामी ने सुबह 8:55 पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के पास पोलिंग बूथ संख्या 98 पर जाकर मतदान किया।

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी और उनकी माता भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने मतदान करने के बाद लोगों से अपील भी की। उन्होंने लोगों से कहा कि लोग लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला बेहतर होगा उन्हें इसकी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here