वीर सपूत जनरल बिपिन रावत को गढ़वाल समाज के लोगों ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

0
376

लखनऊ: देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, द्वारीखाल ब्लॉक के सैण गांव में जन्मे वीर सपूत प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य वीर सपूतों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में असमय निधन की खबर सुनते ही लखनऊ में प्रवास कर रहे गढ़वाल समाज के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई |

ये भी पढ़ें:Facebook पर CM धामी के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, उत्तराखंड पुलिस ने दर्ज किया केस

कैंट निलमथा स्थित गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने अपना शोक संदेश जाहिर करते हुए कहा कि विपिन रावत जी का असमय निधन पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनके द्वारा दी गई सेवाओं पर सम्पूर्ण देश को सदैव गर्व रहेगा और उन्हें एक महान योद्धा, सेनापति के रूप में सदैव याद किया जायेगा | समिति इस दुर्घटना में दिवंगत सभी आत्माओं की शांति हेतु भगवान श्री बद्री–केदार जी प्रार्थना करती है |

ये भी पढ़ें:विमान क्रैश के बाद 2 लोग थे बचे जिंदा, बिपिन रावत के वो आखिरी शब्द और फिर…!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here