दिल्ली पहुंचे CM धामी, बताई दौरे की असल वजह

0

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम को नई दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे पर कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में है और समय-समय पर विभिन्न विषयों पर चर्चा और मार्गदर्शन के लिए हमें दिल्ली आना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के इस गांव में संजीवनी लेने गए थे हनुमान जी, अब यहां पहुंचेगी सड़क…

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे पर कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड का दौरा पहले से ही तय है और पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे के दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। धामी ने बताया कि उत्तराखंड दौरे के दौरान पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।