उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, पहाड़ी जिलों में चेतावनी जारी

0

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून यानी आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानी पर हल्की से मध्यम बारिश होने और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो 18 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों तक ये सिलसिला जारी रहेगा।