ऊर्जा बचत का संदेश: आज रात एक घंटे के लिए बुझेंगी रोशनी

0

देहरादून: प्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

सरकार का कहना है कि यह केवल एक घंटे की बिजली बचत का प्रयास नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश है।इससे लोगों में ऊर्जा के सीमित संसाधनों के प्रति समझ विकसित होगी और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी।

प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद कर इस मुहिम का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में योगदान दें।