प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग

0

उत्तर प्रदेश के मथुरा से प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई। जिससे रविवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।हालांकि इसी घटना के दौरान महाराज के सेवादारों द्वारा स्थानीय लोगों, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। जिसने ये मामला और भी ज्यादा गरमा गया।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें देखने को मिली। जिससे आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मदद करने के लिए दौड़े।

हालांकि गनीमत ये रही कि प्रेमानंद महाराज वहां नहीं थे। बीते एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में प्रेमानंद जी निवास कर रहे हैं। जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

आग के बीच तनाव तब बढ़ा जब महाराज के सेवादारों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों और स्थानीय लोगों को रोकना शुरू कर दिया। कई रिपोर्ट्स की माने तो कई लोगों के मोबाइल तक छीन लिए गए। पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here