उत्तराखंड में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बारातियों की कार, तीन की मौत

0

नैनीताल: नैनीताल में शनिवार रात कैंची धाम के पास बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल है।

जानकारी के अनुसार खैरना से कैंची धाम के पास रतिघाट पर बारातियों की कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन में चार लोग बैठे हुए थे। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल है। घायल शख्स को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है बारातियों की कार अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इस दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। जिनकी पहचान संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा के रूप में हुई है। जबकि मनोज कुमार घायल है। सभी लोग अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here