उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, तीन घायल

0

किच्छा: ऊधमसिंह नगर जिले से एक दर्ददनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। किच्छा में शनिवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ। दिल्ली से कार में सवार महिला समेत चार लोग नेपाल जा रहे थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। तीन अन्य घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी है।