उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है, मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ है लेकिन भूस्खलन और जलभराव का खतरा अभी टला नहीं है।

देहरादून मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जनपदों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने इन हालातों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।पहाड़ों में भूस्खलन और नदियों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट मोड में रहते हुए स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।