बड़ी खबर: पत्नी को दिल्ली से लाकर नैनीताल में मार डाला, डेढ़ माह बाद शव बरामद

1
351

नैनीताल: नैनीताल पुलिस ने दिल्ली की महिला का सड़ा गला शव बरामद किया। जो खुलासा इस हत्या को लेकर हुआ है वो चौंका देने वाला है। बता दें कि आरोपी पति ने दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए दिल्ली निवासी युवती से शादी की और फिर नैनीताल घूमने लाया और यही मौत के घाट उतारकर उसका शव वहीं छुपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसकी पत्नी का सड़ा गला शव सड़क किनारे कलमठ पुलिया के नीचे से बरामद कर लिया है औऱ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि आरोपी उधमसिंह नगर का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड से बड़ी खबर: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की सरकार से वार्ता विफल, शुरू की हड़ताल

मिली जानकारी के अनुसार राजेश और बबीता दोनों एक ही मॉल में काम किया करते थे। कुछ साल पहले दोनों में अफेयर शुरु हो गया। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बने और बबीता गर्भवती हो गई। वहीं जब उसने राजेश से शादी की बात की तो उसने इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवती ने 14 जुलाई 2020 को डाबरी थाने में राजेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज करवा दिया।

नैनीताल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चाणक्य पैलेस डाबरी, द्वारिका नई दिल्ली निवासी डाली राम ने 15 जून को द्वारका थाने में 26 साल बेटी बबीता की गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच बबीता के मोबाइल की लास्ट लोकेशन 12 जून को नैनीताल के पास हनुमानगढ़ी की मिली। इसपर पुलिस ने गुमशुदा के पति राजेश राय और ससुरालियों से पूछताछ की। और मामले में राजेश को दिल्ली के न्यायालय से जेल भेज दिया गया। राजेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं कुछ ही समय बाद दोनों में समझौता हो गया और सजा से बचने के लिए राजेश बबीता से शादी को राजी हो गया। जिस पर बबीता ने भी कोर्ट में शपथ पत्र देकर राजेश से करीब 8 महीने पहले शादी कर ली लेकिन राजेश जबरदस्ती की शादी से खुश नहीं था और उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई।

सोमवार को पुलिस पूछताछ में उसने बबीता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात स्वीकारी। इसके बाद तल्लीताल पुलिस के साथ मिलकर टीम ने नैना गांव क्षेत्र के एक कलमठ से शव बरामद कर लिया। इसके बाद तल्लीताल पुलिस ने तिलियापुर शक्ति फार्म जिला उधमसिंह नगर निवासी राजेश राय पुत्र रंजीत राय को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि राजेश को मंगलवार को न्यायालय पेश किया जाएगा।

राजेश ने पुलिस को बताया कि 11 जून को वह ऊधमसिंह नगर में मां की तबीयत खराब होने की बात बताकर बबीता को दिल्ली से लाया था। यहां से उसे लेकर नैनीताल पहुंचा। 12 जून को वह बबीता के साथ पैदल ही हल्द्वानी की ओर निकला। करीब 13 किलोमीटर चलने के बाद एक कलमठ में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। राजेश गोविंद पुरी दिल्ली क्षेत्र में रहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भेज दिया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here