शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रुड़की में कार गंगनहर में गिरने से दो की मौत

0

रूडकी: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ताज़ा मामला रूड़की से सामने आया है, जहां शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।

बता दे कि रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।