देहरादून: उत्तराखंड में मौसम जल्द ही करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 5 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से ठिठुरन वाली ठंड हो सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड परेशान भी करेगी। हालांकि इसके बाद 6 से 8 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।




