Video: काबुल पर कब्जे के बाद एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते दिखे तालिबानी

1
338

अफगानिस्तान में 20 साल बाद फिर से तालिबान का कब्जा हो गया है। रविवार को तालिबान ने राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। इसके अगले ही दिन तालिबानी लड़ाके काबुल के एक एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते दिखे। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

एम्यूजमेंट पार्क में तालिबानियों की मस्ती के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में तालिबानी हाथ में बंदूक लिए इलेक्ट्रिक कार चलाते दिखा रहे हैं। दूसरे वीडियो में कुछ तालिबानी घोड़ों की सवारी करते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि काबुल पर कब्जे के बाद तालिबानी किस तरह से मस्ती कर रहे हैं। एक ओर तालिबान के आते ही जहां आम लोगों में खौफ दिख रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं.।वहीं दूसरी ओर तालिबानी मस्ती कर रहे हैं।और जिम में जिम करते दिख रहे है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here