आज सुबह केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है। जिसने भी यह हिमस्खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।
केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ है। हालांकि ये हिमस्खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है।#avlanche #avlancheinkedarnath pic.twitter.com/b3Ha7tUG0x
— Neha Bohra (@neha_suyal) October 1, 2022
श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के पहाड़ों पर आए इस हिमस्खलन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्खलन की घटना सामने आई थी।