देहरादून: उत्तराखण्ड की एक और बेटी ने पूरे प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। उत्तरकाशी जिले के रहने वाले पर्वतारोही अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफल आरोहण किया है।
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: इस दिन होगी TET परीक्षा, यहां करें आवेदन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को बधाई दी है। धामी ने लिखा – उत्तराखण्ड की बेटी, उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफल आरोहण करने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप इसी तरह बुलंदियों को छूती रहें, यही कामना करता हूँ।
उत्तराखण्ड की बेटी, उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफल आरोहण करने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप इसी तरह बुलंदियों को छूती रहें, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/FWbQFiOLlf— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 1, 2021




