उत्तराखंड: दो BJP नेताओं में चले लाठी-डंडे, घर जाकर फायरिंग करने से मचा हड़कंप

0
180
Listen to this article

हरिद्वार: हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। यहां खन्ना नगर में भाजपा के एक नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर जाकर फायरिंग कर दी। मामला भापजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के घर के पास का है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह भाजपा की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता विष्णु आरोड़ और दीपक टंडन में कहासुनी हो गई थी। कार्यक्रम में दोनों को समझा कर शांत करा दिया गया।

भाजपा युवा नेता दीपक टंडन ने बताया की वो पार्टी के कार्यक्रम से जैसे ही अपने घर पहुंचे तो विष्णु अरोड़ा 40 से 50 लड़कों के साथ उनके घर पहुंचा और घर मे तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई । गनीमत रही कि वह समय रहते नीचे बैठ गए नही तो गोली उनको भी लग सकती थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here