उत्तराखंड: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के मोरी थाना अंतर्गत आराकोट में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त राधे देवी के रूप में की गई है। महिला का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार महिला के हाथ और पैर बंधे थे। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया है।

पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है। हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। वहीं, लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले भी एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। लगातार मामले सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहीं, लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here