उत्तराखंड: दस वर्षीय बेटी को खोजने निकला परिवार, इस हाल में मिला शव

0

ऊधमसिंह नगर: नानकमत्ता में उस वक्त कोहरामच मचा हुआ है जब से एक दस वर्षीय बच्ची को तेंदुए द्वारा शिकार बनाने का मामला सामने आया है। नानकमत्ता की इस घटना के बाद दहशत बढ़ गई है। गन्ने के खेत से बालिका का शव बरामद हुआ है। बता दें कि बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरकार की नई घोषणा के मुताबिक परिवार को पांच लाख रुपए मिलेंगे।

प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंदर कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को 10 वर्षीय आनंदी जोशी पुत्री वासुदेव जोशी निवासी चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार लापता हो गई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को तेंदुए की आवाज आई तो सब डर गए। गन्ने के खेत में देखा तो बालिका का क्षत- विक्षत शव दिखाई दिया। जबकि शोर सुनने के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया तो टीम ने आकर शव को कब्जे में लिया। शरीर पर निशान से तेंदुए के हमले का पता लगा है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में वन्यजीवों द्वारा वयस्क एवं अवयस्क की मृत्यु पर मुआवजा राशि को बढ़ाया था। इस हिसाब से बच्ची के परिजनों को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here