उत्तराखंड: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्‍या, जाने पूरा मामला

0
606

नानकमत्ता : उत्तराखंड के नानकमत्ता में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के आंगन में आराम से सो रहे बुजुर्ग पर गोली मार दी गई। बहू ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर ससुर की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

जानकारी के मुताबिक ग्राम वनगवा खटीमा निवासी रजविंदर कौर पत्नी कुलवंत सिंह ने थाने में बताया कि उनका मायका ग्राम ध्यानपुर में है। मायके में खेती करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में ससुर 60 वर्षीय जंगीर सिंह मायके ध्यानपुर में रहकर खेती करते थे। जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोपित कई बार मारपीट कर चुके हैं और उनका मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपितों के खिलाफ कई बार शिकायत पत्र दिया था।

मंगलवार रात उनके ससुर घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे गोली की आवाज उसे व उसकी बहन को सुनाई दी। आवाज सुनकर खिड़की से झांक कर देखा तो छह सात आरोपित ससुर के चारों तरफ से घेर कर खड़े थे। एक आरोपित के हाथ में तमंचा तो दूसरे आरोपित के हाथ में बंदूक थी। बाद में आरोपित फरार हो गए। बहन लखविंदर ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस के आने पर वह अपनी बहन के साथ घर से बाहर निकली तो देखा उनके ससुर के जांघ पर गोली लगी थी और वह खून से लथपथ थे।

एंबुलेंस से ससुर को सरकारी अस्पताल नानकमत्ता पहंचाया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र आर्या ने बताया कि ध्यानपुर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिससे इन दोनों पक्षों को निरुद्ध भी किया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि वृद्ध को आखिर कैसे गोली लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here