मां का हाल जानने ऋषिकेश AIIMS पहुंचे यूपी के सीएम योगी , चिकित्सकों से ली जानकारी

0

ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। बता दें योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वो दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार उन्हें आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

बता दें कि शनिवार शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हाल जाना था। इसके साथ ही उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here