पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रकाश में आए दीपक कुमार को अज्ञात द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर दी गई इस धमकी के संबंध में दीपक ने पुलिस में तहरीर दी है।
तहरीर में कहा गया है कि अज्ञात द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उन्हें मारने वाले को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।




