मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को मिला विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान

0

चमोली: गैरसैंण क्षेत्र के मैखोली गांव के रहने वाले मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। बिष्ट को भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड लखनऊ में रविवार को आयोजित एक सैन्य कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान से सम्मानित किया गया।

उन्हें इससे पूर्व वर्ष 2011 में भी सेना में समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वह इससे पूर्व गृहयुद्ध की मार झेलने वाले कांगो गणराज्य में पहले स्टाफ ऑफिसर और बाद में कमांडर के रूप में यूएन मिशन में भारतीय सैन्य अधिकारी के रूप में सफल नेतृत्व कर चुके हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में सफल ऑपरेशन के लिए 2001 में गैलेंट्री अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here