LIVE: उत्तराखंड में आए 37 सीटों के रुझान, 22 पर भाजपा आगे, इतने पर कांग्रेस

0
301

देहरादून: उत्तराखंड में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 33 सीटों के रुझान आए। इसमें 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 15 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

33 सीटों के रुझान आए

उत्‍तराखंड में 33 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 15 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू

उत्‍तराखंड में सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की हो रही स्क्रूटिनी। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि वह अपनी और पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जनता कांग्रेस को बहुमत देगी, एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। 48 के आसपास सीट आएंगी। हमें किसी तरह की चिंता नहीं है।

प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं।

कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें

प्रदेश की 70 सीटों में सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा का आने की संभावना है। यहां मतगणना शुरू होने से तीन घंटे की अवधि में परिणाम आ सकता है।

उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा सीट की मतगणना जिला मुख्यालय स्थिति कीर्ति इंटर कालेज में आज होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here