भारत का तीसरा Moon Mission Chandrayaan -3 हुआ लांच

0
582

भारत का तीसरा Moon Mission Chandrayaan – 3 आज लांच हो गया है। इस दोपहर 2:35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के satish dhawan space centre sriharikota से लांच किया गया। इसके लांचिग में काफी उत्साह देखा गया है। माना जा रहा है कि ये लगभग 50 दिन बाद चांद की सतह पर लांच होगा।

615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ चंद्रयान-3 करीब 50 दिनों के बाद चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। Chandrayaan-3 को भेजने के लिए LVM- 3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था। वहीं आज जब इसे लांच किया गया तो इसकी लांचिंग देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

Chandrayaan -3 Mission का उद्देश्य चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग करना है। जिसके बाद यह अंतरिक्ष यान इंजीनियरिंग, लैंडिंग सिस्टम और खगोलीय पिंडों पर गतिशीलता और क्षमताओं में प्रगति में मदद करेगा। वहां माना जा रहा है कि अगर इसरो चंद्रयान-3 को लेकर सफल हो जाता है, तो भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here