स्वास्थ्य सेवा पहल: पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16–28 फरवरी तक नि:शुल्क ओपीडी

0

देहरादून: जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रो, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग की ओर से दिनांक 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक, प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क OPD परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस निःशुल्क OPD के अंतर्गत पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं, पित्त की पथरी (गॉलब्लैडर स्टोन), हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, फिस्टुला, फिशर तथा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित रोगों पर विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, मेडिसिन एवं पैथोलॉजी (खून की जाँच) में 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

यह सेवा डॉ. कार्तिक थुड़वाल (MBBS, MS – जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) की देखरेख में दी जाएगी, जो मिनिमल इनवेसिव सर्जरी, गैस्ट्रो एवं एंडोस्कोपी के अनुभवी विशेषज्ञ हैं। डॉ. थुड़वाल का अनुभव SMSMC हॉस्पिटल जयपुर, MAMC हॉस्पिटल दिल्ली तथा कनिष्क हॉस्पिटल देहरादून जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आमजन को समय पर सही परामर्श, सटीक जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

निःशुल्क OPD का लाभ उठाने हेतु मरीज पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, 197 हरिद्वार रोड, निकट रिस्पना पुल, देहरादून, उत्तराखंड में निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें: 0135-2671000, 8630070909