CDS बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश में अकेले जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण का भी निधन

0

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चॉपर क्रैश में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अकेले ऐसे सदस्य थे, जो घटना के बाद जीवित मिले थे और उन्हें बचाने के तमाम प्रयास किए।

ये भी पढ़ें:जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा देवभूमि में बन रहा सैन्यधाम, आज शहीद परिवारों का सम्मान करेंगे रक्षा मंत्री

लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें बेकार साबित हुईं और बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में उनका शरीर 90 फीसदी से ज्यादा जल चुका था और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए चेन्नै से बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था।