जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी…

0

जापान से बड़ी खबर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हो सकते हैं। घटनास्थल पर मौजूद एनएचके के एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और आबे का खून बहता हुआ देखा गया। यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। एक अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए।

द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11.30 बजे हुआ। अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनको शरीर से खून भी निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हमले के बाद के कुछ वीडियोज भी अब सामने आने लगे हैं। इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है।