जबलपुर: सूअर मारने ग्रामीणों ने आटे के गोले में बम रख दिया। बम रखे आटे के गोले को गाय ने खाया। खाते ही गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया है। अब इस गाय को भिंड शहर में श्री मंशापूर्ण गोकुल धाम गोशाला में भर्ती किया गया है। यहां डॉक्टर गाय का इलाज किया। घटना अटेर के उदन्नापुरा गांव में दो दिन पहले की है। गोशाला में भर्ती गाय की हालत नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:BJP से निष्कासित होने के बाद ये क्या बोल गए हरक सिंह रावत….
श्री मंशापूर्ण गोकुल धाम गोशाला के सदस्य विपिन चतुर्वेदी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो दिन पहले सूचना मिली थी कि उदन्नापुरा गांव में बम रखा आटे का गोला खाने से गाय का जबड़ा उड़ गया है। यह गाय अब कुछ भी खा-पी नहीं पा रही है। सूचना मिलने के बाद श्री चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ उदन्नापुरा गांव पहुंचे। यहां से गाय को इलाज के लिए गोशाला लेकर आए।
गाय का जबड़ा पूरी तरह से अलग हो चुका है। गोशाला में नियमित आने वाले डाक्टर गाय का इलाज कर रहे हैं। गोशाला से जुड़े सदस्य गाय की देखभाल कर रहे हैं। विपिन चतुर्वेदी का कहना है कि गाय का बचना मुश्किल बताया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद गोशाला में गाय की पूरी देखभाल की जा रही है।
वही इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही सिहोरा थाने के टीआई गिरीश धुर्वे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा करने के पीछे शिकारियों की करतूत लग रही है। क्योंकि शिकारी जानवरों को अपना शिकार बनाने के लिए आटे की लोई में विस्फोटक मिलाकर रख जाते हैं। इससे जंगली जानवर घायल होकर गिर जाते हैं और वे उनका शिकार आसानी से कर लेते हैं। फिलहाल गाय हादसे की शिकार कैसे हुई इस बात की जांच की जा रही है।