धामी कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

0

देहरादून: देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। यह बैठक शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में एमएसएमई नीति, आयुष नीति, ड्रोन नीति सहित विभिन्न विभागों की सेवा नियमावलियां एवं कई प्रस्तावों पर चर्चा में आने की संभावना है। जिन पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।