CM धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में इन अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

0
199

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में शामिल अधिकारियों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। सीएम धामी ने अपने निजी सचिवों के मामले में पुरानो पर ही भरोसा जताया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी…

कृष्ण कुमार मदान को सीएम कार्यालय विधानसभा की जिम्मेदारी।

भूपेंद्र बसेड़ा को सीएम कार्यालय आवास की मिली जिम्मेदारी।

प्रकाश चंद्र उपाध्याय को मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय की जिम्मेदारी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। राज्य सरकार ने अब तक मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे हैं। काम चलाने के लिए केवल मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय और विधायी कार्य विभाग दिया गया है। गौरतलब है कि, उत्तराखंड में बीती 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी और अन्य काबीना मंत्रियों ने शपथ ले ली थी। इसके छह दिन बीतने के बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे जा सके हैं।

खबर है कि, मुख्यमंत्री इस सिलसिले में अपना होमवर्क पूरा कर चुके हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही वह भी अपने सहयोगियों में विभाग बांट देंगे। समझा जा रहा है कि, पिछली सरकार में भी मंत्री रहे धामी कैबिनेट के पांच सदस्यों को पुराने ही विभाग मिल सकते हैं। यद्यपि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव जरूर संभावित है। पिछली बार के वजनदार मंत्रियों के कुछ विभाग नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here