उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय, आज ज्वाइन कर सकते हैं BJP

0

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर एक ओर कार्रवाई की है।उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्हें पहले भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटाया गया था।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड ब्रेकिंग: BJP ने जारी की दूसरी प्रत्याशियों की लिस्ट, इन 9 को मिला टिकट

आपको बता दें थोड़ी देर बाद किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। उससे पहले ही कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में शामिल हो सकते है। पार्टी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही टिहरी विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here