उत्तराखंड में बड़ा हादसा… यहां हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

0

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है ।दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। यह हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था। जिसने आज सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की सूची

  1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
  2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
  3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
  4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
  5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश।
  6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।
  7. घायल
    मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here