होटल में गुम हो गई 6 करोड़ 73 लाख रुपये की अंगूठी, फिर एक दिन….!

0
81

पेरिस के रिट्ज होटल में ₹ 6,73,47,750.00 कीमत की अंगूठी गुम होने की गुत्थी सुलझ गई है। इस अंगूठी की मालिक एक मलेशियाई बिजनेस वुमेन थी जो होटल में गेस्ट थी। महिला ने एक कर्मचारी पर इसे चुराने का शक जाहिर किया था और शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

बीबीसी के मुताबिक ले पेरिसियन की रिपोर्ट बताती है कि रिट्ज सुरक्षा गार्डों को रविवार को एक वैक्यूम बैग में धूल के बीच अंगूठी पड़ी मिली। अखबार ने कहा कि गेस्ट शुक्रवार को लंदन गई थी, लेकिन अब वह अपनी अंगूठी के लिए पेरिस लौटेगी।

रिट्ज ने कहा कि उसने असुविधा की भरपाई के लिए गेस्ट को तीन और रातों की पेशकश की है। हालांकि यह समझा जाता है कि महिला इस पेशकश को स्वीकार करने का इरादा नहीं रखती है।ले पेरिसियन को दिए एक बयान में, होटल ने कहा- सुरक्षा गार्डों के सावधानीपूर्वक काम के लिए धन्यवाद, अंगूठी आज सुबह मिल गई। हम कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं जो इसे ढूंढने के लिए जुटे और जो हर दिन ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म के साथ काम करते हैं।

बिजनेस वुमेन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जब वह कुछ घंटों के लिए शहर में शॉपिंग करने गई थी तो उसने अपने होटल के कमरे में एक मेज पर अंगूठी छोड़ दी थी और जब वह वापस लौटी तो वह अंगूठी गायब थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here