उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, 3 लोगों की मौत

0

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बुधवार शाम को कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को करीब पांच बजे पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. .

मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36) निवासी न्यूली, रमेश लाल (40) निवासी अमरोली, चालक गणेश मिंया (31) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। दुर्घटना में मनोज (29) निवासी अमरोली घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है।