खौलते हुए पानी में समाधि लगाकर बैठा बच्चा, वीडियो देख हैरान हुए लोग…

1

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो जिसने देखा उसके होश उड़ गए। आप देख सकते हैं कि इस वीडियो में एक बच्चा उबलते हुए पानी की कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा है। यह वीडियो काफी चौंका देने वाली है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि लोगों ने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की लेकिन वे पूरा सच नहीं जान पाए, हालांकि कुछ लोगों ने इसे फेक भी बताया है लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है।

इस वीडियो को संदीप बिष्ट नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि यह 2021 का भारत है। इस वीडियो में एक बच्चा खौलते हुए पानी में समाधि लगाकर बैठा है और यह पानी एक बड़ी से कड़ाही में भरा हुआ है। वहीँ कड़ाही के नीचे लकड़ियां बहुत तेजी से जलाई जा रही हैं और उस बच्चे के आस-पास काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं, सभी उस बच्चे को देख रहे हैं। आप इस वीडियो को देखकर हैरान हो सकते हैं और इसे देखकर यकीन भी नहीं कर सकते। इस वीडियो में बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर आराम से बैठा है, ऐसा लग रहा है कि वह किसी मंत्र का जाप कर रहा है।

ये भी पढ़ें:‘कारगिल के शेर’ परमवीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा की ‘शौर्य गाथा’

आप देख सकते हैं पानी में उसके चारों तरफ फूल नजर आ रहे हैं और कड़ाही में पानी तेज रफ्तार से खौलाया जा रहा है। वहीँ आस-पास के लोग हैरानी से लोग उसे देख रहे हैं। लेकिन बच्चे के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। एक रिपोर्ट को माने तो यह वीडियो साल 2019 में भी वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से यह वायरल हो रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here