देहरादून: आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून की हॉट सीटों में शुमार डोईवाल विधानसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता पूर्व प्रदेश संयोजक नमो ऐप पर रहें डोईवाल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। उनकी सक्रियता और दावेदारी के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
वहीं इस सीट से टिकट की आस लगाए बैठे अन्य दावेदार और स्थानीय नेताओं के खेमे में अनूप सिंह रावत के सक्रिय होने से खलबली मच गई है। डोईवाल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और पर्वतीय मूल के मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अनूप सिंह रावत की दावेदारी को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी के अनुशासित सिपाही रावत लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियानों, सामाजिक कार्यक्रमों और पार्टी के संगठनात्मक आयोजनों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर उनके समर्थकों के साथ ही लोकप्रियता का दायरा तेजी से बढ़ा है। अनूप सिंह रावत की दावेदारी सामने आने के बाद उनके समर्थक उन्हें एक मजबूत और स्वच्छ छवि के विकल्प के रूप में देख रहें है।
राजनीतिक दलों के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वे केवल पारंपरिक समीकरणों (जाति, क्षेत्र आदि) से आगे बढ़कर ऐसी लीडरशिप को आगे लाएं जो नई पीढ़ी की नब्ज को समझ सके। एक युवा प्रत्याशी न केवल Gen Z में जोश भर सकता है, बल्कि राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को भी स्थायी रूप से मजबूत कर सकता है।युवा प्रत्याशी Gen Z की जीवनशैली, उनकी आकांक्षाओं, डिजिटल संस्कृति (सोशल मीडिया, मीम्स, ट्रेंड्स) और रोजमर्रा की चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, जिससे उनके बीच संवाद अधिक सहज होता है।
शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप संस्कृति, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मुद्दे Gen Z की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर होते हैं, जिन्हें युवा राजनेता अधिक मुखरता से उठा सकते हैं।




