चमोली: चमोली में टीएचडीसी की विषणुगाड पीपल कोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भू-धंसाव हुआ है। इस हादसे में 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत की सूचना है। टनल में फंसे लोगों में से अब तक 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादातर मजदूर झारखंड और छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।




