उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। सबसे पहले उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके कुछ ही देर बाद टिहरी में भी 2.0 तीव्रता का हल्का झटका दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र में हलचल बनी रही।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार भूकंप का झटका देर रात करीब 1:21 बजे महसूस किया गया।
उत्तरकाशी के भूकंप के झटके बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा समेत यमुना घाटी के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। उत्तरकाशी के अलावा यमुना घाटी और गंगा घाटी के कई हिस्सों, जैसे पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी में भी लोगों को तेज झटके लगे थे। जबकि टिहरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। बताया जा रहा है इसका केंद्र राजगढ़ी में जमीन से 10 फीट नीचे था।




