दर्दनाक हादसा: दो सगे भाइयों को डंपर ने कुचला, मौत

0

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक डंपर के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साकिब और वासिक के रुप में हुई हैं।

मिली जानकारी केमुताबिक दोनों भाई गुरुवार सुबह बाइक से पासपोर्ट के काम से घर से निकले थे। इसी दौरान जियापोता गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों भाई बीच सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहा डंपर सड़क पर पड़े भाइयों के ऊपर चढ़ गया। डंपर से कुचलकर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । परिवार में भाईयों की मौत से कोहराम मच गया है।

इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।