Video: भारत की अंजू ने अपनाया इस्लाम धर्म, नसरूल्लाह के साथ निकाह कर बनी फातिमा

0
287

भारत से पाकिस्तान अपने दोस्त से मिलने गई अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अपने दोस्त नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन कर अंजू अब फातिमा बन गई है।

बता दें कि वीजा के साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान गई अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने गई है और कुछ दिनों में वापस लौट आएगी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि अंजू ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है और उसने नसरूल्लाह से शादी कर ली है। अंजू भारत में पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबित अंजू ने जिला अदालत में निकाह किया और इस्लाम अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया है। नसरूल्लाह और अंजू का निकाह जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की अदालत में करायी गयी जिसके बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया गया।

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नसरूल्लाह ने निकाह से इंकार किया है। उसने कहा कि वो कोर्ट अंजू की सुरक्षा को लेकर गए थे। अंजू उनकी दोस्त है। वहीं निकाह को लेकर उसने कहा कि अगर अंजू चाहेगी तो हम निकाह करेंगे, अंजू ना कहेगी तो हमारी शादी नहीं होगी। उसने कहा कि हमारे निकाह को लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।बता दें कि अंजू भारत में उत्तर प्रदेश के कैलोर जिले की रहने वाली है। वो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और साल 2007 में उसकी शादी अरविंद से हुई। अंजू के दो बच्चे हैं। शादी के बाद अंजू अपने पति के साथ राजस्थान में रह रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here